उत्सवकृषि विभागखास खबरछत्तीसगढ़जनहितजैविक खेतीमुंगेलीरायपुरलोरमीसफलता

ए.आई. आधारित मृदा विश्लेषण उपकरण से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन।

रायपुर/लोरमी-  छत्तीसगढ़ की डॉ. श्वेता झील जायसवाल ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। उन्हें उनके अभिनव आविष्कार “पोर्टेबल ए.आई. संचालित मृदा स्वास्थ्य विश्लेषण एवं अनुशंसा उपकरण” के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट प्राप्त हुआ है।

यह स्मार्ट यंत्र मिट्टी की नमी, तापमान, पीएच मान और पोषक तत्वों (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम) का तुरंत विश्लेषण कर किसानों को सटीक रिपोर्ट देता है — जिससे स्मार्ट फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना में कृषि अधिकारी अभय पाल ने सहयोग किया। डॉ. श्वेता पिछले दो दशकों से शोध और शिक्षा में सक्रिय हैं तथा उन्हें पहले भी ‘द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड (IIT भिलाई)’ से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पति झील जायसवाल, जनगणना अधिकारी (कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर) को दिया है।
डॉ. श्वेता का यह आविष्कार भारतीय कृषि में तकनीकी क्रांति का नया अध्याय खोलने जा रहा है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष