अचानकमार टाइगर रिजर्वखास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरपर्यटन स्थलमुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचलवन्यजीव

निस्तारी तालाब में आया मगरमच्छ, अचानकमार में मचा हड़कंप!

गांव वालों ने दी वन विभाग को सूचना, सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की उठी मांग

लोरमी। ग्राम पंचायत अचानकमार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के रामकुमार निस्तारी तालाब में एक मगरमच्छ देखे जाने की खबर फैली।
गांव के लोगों ने बताया कि इस तालाब में रोजाना बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग स्नान करने आते हैं। ऐसे में अचानक मगरमच्छ का दिखना ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा कर गया है।

सरपंच और उपसरपंच ने जानकारी दी कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को प्रत्यक्ष देखा है और उसकी मौजूदगी की पुष्टि की है। लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक को इसकी सूचना दी है।
ग्रामीणों की मांग है कि तालाब से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल या किसी सुरक्षित जलाशय में छोड़ा जाए, ताकि गांव में किसी अप्रिय घटना की आशंका समाप्त हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मगरमच्छ संभवतः पास के किसी नाले या जलधारा से बहकर तालाब में आ गया होगा। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...