अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलता

नाबालिग को भगाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

लोरमी, 28 अक्टूबर 2025।
लोरमी पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की।

थाना लोरमी में दर्ज अपराध क्रमांक 598/2025, धारा 137(2), 87, 64(2), 65(1), 351(3) बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 23 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम गोंडखाम्ही निवासी नितेश कुमार साहू (24 वर्ष) ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाया और नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी उसके साथ दैहिक शोषण किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने रिपोर्ट के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर दोपहर 2:55 बजे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...