केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूनई दिल्लीबिलासपुरभारतीय जनता पार्टी

गिड़वा-परसदा आद्रभूमि संरक्षण एवं विकास की बड़ी पहल!केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से हुई महत्वपूर्ण भेंट, जल्द शुरू होगा परियोजना पर काम।

नई दिल्ली/बिलासपुर —28 अक्तूबर 2025
प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर गिड़वा-परसदा आद्रभूमि को अब नई पहचान मिलने जा रही है!
आज केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से विशेष भेंट कर इस आद्रभूमि को प्रवासी पक्षियों के संरक्षण केंद्र और पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

मंत्री श्री यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “यह परियोजना क्षेत्र की जैवविविधता संरक्षण और स्थानीय रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों की कल ही बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

यह कदम न सिर्फ पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करेगा, बल्कि गिड़वा-परसदा को इको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग कर रचा... खपरीकलां में भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्र... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, वि... बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों से लेकर खलिहानों तक भीगा धान.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझ... मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार. यादव समाज की चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार..... भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया..