आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमी

रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच…


लोरेमी
“मानव सेवा ही माधव सेवा” की भावना के साथ लोरमी शहर की सामाजिक संस्था श्रीराम सेवा समिति, लोरमी ने पंजाबी समाज के विशेष सहयोग से गुरुद्वारा भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।


शिविर में आसपास के लोगों सहित समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कुल 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। दान किया गया समस्त रक्त जिला अस्पताल मुंगेली को सौंपा गया, जहां से इसे सरकारी अस्पतालों के मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।


स्वास्थ्य जांच में 50 लोगों ने करवाई जांच
शिविर में स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया, जिसमें 50 लोगों ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क करवाई। डॉक्टरों की टीम द्वारा सामान्य जांच से लेकर अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए।
समिति की सक्रिय टीम रही मौजूद
इस नेक कार्य में विक्रम सिंह, मुकेश, मनीष, दुर्गेश, छत्रपाल, अजय, दादूराम, विक्की, गायत्री, दीपक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...