खास खबरछत्तीसगढ़मवेशी तस्करीमुंगेलीलोरमीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दलहिन्दू संगठन

लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख


लोरमी,17 मार्च 2026 मंगलवार।

लोरमी तहसील क्षेत्र में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का जोरदार तरीके से विस्तार किया गया। अभियान से जुड़े गौ सेवक एवं गौ-प्रेमी साथियों ने गाँव-गाँव पहुंचकर लोगों को गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के महत्व से अवगत कराया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि गौवंश संरक्षण केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर गौवंश की रक्षा के इस पुनीत प्रयास में सहयोग दें।
अभियान टीम ने विभिन्न ग्रामों में बैठकें आयोजित कर जनसंपर्क बढ़ाया और संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में इस मिशन को और मजबूत किया जाएगा, ताकि हर गांव में गौ सेवा और गौ-संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचे।
अभियान के आयोजकों ने कहा कि जनभागीदारी बढ़ने से गौ संरक्षण को नई दिशा मिलेगी और समाज में सकारात्मक वातावरण बनेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी