आस्था भक्तिउत्सवकोटाखास खबरचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़बेलगहनारतनपुरश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज

देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण


पुडू, कोटा विकासखंड। रतनपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर बेलगहना–पेंड्रा मार्ग स्थित ग्राम पुडू में स्थित देवरहा बाबा आश्रम परिसर में एकदिवसीय संत दर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। प्राचीन महाकाल मंदिर के प्रांगण में पिछले 11 वर्षों से जारी इस पारंपरिक मेले का आयोजन इस वर्ष भी 18 मार्च अमावस्या, बुधवार को आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भव्य कलश यात्रा से हुआ पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज का स्वागत


पूज्य स्वामी श्री श्री 108 शिवानंद महाराज के मंगलमय आगमन पर ग्रामीणों ने संकीर्तन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी के करकमलों से नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण किया गया।
प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे देवरहा बाबा आश्रम में उमड़ी श्रद्धा
पर्वत श्रृंखला से घिरे शांत, प्राकृतिक वातावरण में बसे देवरहा बाबा आश्रम में सावन माह लगते ही बड़ी संख्या में भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन हेतु पहुंचते हैं। देवरहा तालाब, प्राचीन शिवमंदिर और देवरहा बाबा की तपस्थली इस क्षेत्र को आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनाती है।
स्वामी शिवानंद महाराज ने दिए आध्यात्मिक उपदेश
अपने उद्बोधन में स्वामी शिवानंद महाराज ने नामजप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा—
“गुरु द्वारा दिया गया नामजप मन, आत्मा और शरीर—तीनों को शुद्ध करता है। निरंतर जप से मन शांत होता है और साधक दिव्य ऊर्जा से जुड़ता है। प्रभु के नाम का रस मिलने पर साधक प्रभु की लीलाओं में प्रवेश कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त करता है। नियमित जप से जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति भी संभव है।”
संगीत कार्यक्रम ने बांधा समा, भंडारा में लिया प्रसाद
मेले के दौरान समिति द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में विभिन्न साधकों ने भक्ति प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...