अपर कलेक्टरअपराध पर पुलिस सफलउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीशिक्षासड़क दुर्घटनासफलता

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली बच्चों को किया सम्मानित…


मुंगेली, 31 जनवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन जनदर्शन सभा कक्ष, कलेक्ट्रेट मुंगेली में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, श्री मयंक तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह शामिल रहे।


स्कूल–कॉलेजों में जागरूकता अभियान
1 जनवरी से 31 जनवरी तक यातायात पुलिस टीम द्वारा जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
स्कूल/कॉलेजों में बच्चों व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।
शहर के चौक–चौराहों, ग्रामीण हाट–बाजारों में नुक्कड़ नाटक, सभा, बैनर–पोस्टर और पाम्पलेट के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई गई।


रैली और प्रतियोगिताएँ बनीं आकर्षण का केंद्र
श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में
रंगोली,
चित्रकला,
स्लोगन,
निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
स्वामी आत्मानंद (हिंदी/अंग्रेजी), विवेकानंद स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता बच्चों को मंच से पुरस्कार, तथा सभी प्रतिभागियों को कॉपी-पेन वितरित किए गए।
स्कूली बच्चों की सड़क सुरक्षा रैली ने शहर में विशेष आकर्षण पैदा किया।


एसएसपी भोजराम पटेल ने दिए व्यवहारिक सुझाव
समापन कार्यक्रम में एसएसपी भोजराम पटेल ने बच्चों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवाद किया और प्रेरक अनुभव साझा किए। उन्होंने वाहन चलाते समय—
प्रेजेंट ऑफ माइंड,
ओवरटेकिंग में सावधानी,
गुस्से और नशे में वाहन न चलाने,
मोबाइल उपयोग से बचने,
ज़ेबरा क्रॉसिंग व ट्रैफिक सिग्नल पालन
जैसी अहम बातों पर विशेष जोर दिया।
महत्वपूर्ण अपील
एसएसपी ने जनमानस से अपील की—
यातायात संकेतों का पालन करें।
हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें।
नशे और मोबाइल फोन के साथ वाहन न चलाएँ।
तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन न चलाएँ।
मोटरसाइकिल में तीन सवारी न बैठाएँ।
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें।
यातायात टीम की सराहनीय भूमिका
कार्यक्रम में यातायात पुलिस टीम—
रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा,
यातायात प्रभारी उप निरीक्षक महेश मिश्रा,
सउनि यशवंत सिंह राजपूत,
के.पी. जायसवाल, विजय सिंह राजपूत,
प्रआर. रामफल साहू,
आरक्षक दिनेश मरावी, सीताराम बर्मन, चंद्रभूषण राजपूत, रोशन साहू, अजीत परिहार, नरसिंह साहू एवं दुर्गेश चौहान—
की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ