कांग्रेसकांग्रेस कार्यकर्ताखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीराजनीतीलोरमी

मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन।


लोरमी,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम का आयोजन सितारा पैलेस में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय केशरवानी (बिलासपुर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में हेम भार्गव, चैन सिंह, मोहर दास, चेतन खाण्डेकर एवं चन्द्रभान बांधी उपस्थित रहे।


मनरेगा संग्राम पर विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में वक्ताओं — लता वैष्णव, रामप्रकाश यादव, हेमंत मानिकपुरी, खुशबू वैष्णव, चैन सिंह, जवाहर साहू, माया रानी सिंह और पवन अग्रवाल — ने मनरेगा बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।
मुख्य अतिथि श्री विजय केशरवानी ने अपने संबोधन में मनरेगा संग्राम के उद्देश्य, चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर सिलसिलेवार प्रकाश डाला।


ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर (लोरमी) एवं रामस्वरूप श्याम (डिंडौरी) की नियुक्ति को सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा के आधार पर किए जाने की जानकारी दी गई।
आंदोलन की अगली कड़ी : कलेक्ट्रेट और विधानसभा घेराव
कार्यक्रम के बाद कलेक्ट्रेट घेराव और विधानसभा घेराव को सफल बनाने हेतु सतत संपर्क अभियान चलाने की अपील की गई।


संचालन एवं भारी उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक ने किया।
इस अवसर पर राजकुमार शेन्द्रे, जगदीश चतुर्वेदी, पवन खाण्डेकर, कन्हैया जांगड़े, परमेश बंजारे, साहूकार बघेल, भजनदास घृतलहरे, चंदू घृतलहरे, हेमप्रशाद घृतलहरे, दिनेश बंजारे, संदीप दिवाकर, सुरज बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का समापन ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर एवं रामस्वरूप श्याम द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी