कलेक्टरक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीसड़क दुर्घटनासफलतासाइबर क्राइम

आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयोग पर जोर…


मुंगेली, 03 फरवरी 2026..
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने मंगलवार को मुंगेली जिले का व्यापक दौरा किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना जरहागांव, सायबर सेल, अपग्रेडेड कंट्रोल रूम, फिंगर प्रिंट शाखा सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया।


थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण
आईजी ने थाना रजिस्टरों, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और निगरानी बदमाशों की चेकिंग संबंधी प्रविष्टियों को परखा। साथ ही CCNS, साइबर पोर्टल और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण
मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बने नए प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण आईजी गर्ग ने किया। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।


बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
आईजी गर्ग ने जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए निम्न मुख्य दिशा-निर्देश जारी किए—
सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में कमी लाने पर विशेष फोकस।
अपराध रोकथाम में साइबर तकनीकों का अधिक उपयोग।
बीट प्रणाली मजबूत कर आम नागरिकों से निरंतर संपर्क।
‘सशक्त एप’ से चोरी गए वाहनों की त्वरित पहचान एवं बरामदगी।
‘अनुभव’ QR कोड से जनता की फीडबैक व्यवस्था सक्रिय करने।
बेसिक पुलिसिंग पर जोर और गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं करने के निर्देश।
आईजी ने बताया कि सशक्त एप्लीकेशन के माध्यम से लावारिस या चोरी हुए वाहनों की पहचान अब और आसान होगी। जिले में अब तक 5 मोटरसाइकिलें इसी एप से बरामद की गई हैं, जिसके लिए उन्होंने मुंगेली पुलिस को बधाई दी।
सायबर सेल का निरीक्षण—अपराधियों से एक कदम आगे रहने पर जोर
सायबर सेल निरीक्षण के दौरान आईजी ने कहा—
“टेक्नालॉजी आज जीवन का हिस्सा है, पुलिस को अपराधियों से एक कदम आगे रहना होगा।”
उन्होंने निर्देश दिए—
NCCRP पोर्टल की शिकायतें लंबित न रखें
फर्जी बैंक खाते खोलने वाले म्यूल अकाउंट धारकों और POS एजेंटों पर कठोर कार्रवाई
CEIR पोर्टल से गुम मोबाइल की रिकवरी
स्कूल–कॉलेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
कंट्रोल रूम और फिंगर प्रिंट शाखा की समीक्षा
अपग्रेडेड कंट्रोल रूम में लगे हाईटेक कैमरों और मॉनिटरिंग सिस्टम का गहन निरीक्षण किया गया।
फिंगर प्रिंट शाखा के कार्य की सराहना करते हुए आईजी ने स्टाफ को नकद पुरस्कार दिया।
मानव–केंद्रित पुलिसिंग पर जोर
थाना सिटी कोतवाली के भ्रमण के दौरान उन्होंने—
रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने
आम जनता से सौम्य व व्यवहारिक तरीके से पेश आने
रात में गश्त और संदेहियों की जांच तेज करने
के निर्देश दिए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...