क्राइमखनिज विभागखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचलसफलता

मधुमक्खियों के हमले के बीच वन विभाग की बड़ी कार्रवाई!अवैध रेत खनन में लिप्त ट्रैक्टर जप्त, आरोपी गिरफ्तार…

सोमवार 27 अक्तूबर 2025 –  खुड़िया वन परिक्षेत्र की टीम ने रविवार देर रात ग्राम चचेडी वन क्षेत्र (कक्ष क्रमांक 493) में अवैध रेत खनन करते एक ट्रैक्टर को रंगेहाथ पकड़ लिया।
डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देशन व एसडीओ दशांश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी रुद्र कुमार राठौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई इस दबिश में आरोपी अरुण पात्रे (निवासी झलरी) को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने पकड़े जाने से बचने करीब दो किलोमीटर तक विभागीय टीम को छकाया, लेकिन ट्रैक्टर के पहिए के ठूंठ में फंसते ही ट्रॉली छोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया, फिर भी टीम ने बहादुरी दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित जप्त कर लिया।

वन विभाग अब तक 9 वाहनों को अवैध खनन में जब्त कर चुका है और सभी को राजसात करने की प्रक्रिया जारी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष