अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफियासफलता

ऑपरेशन बाज के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!अवैध शराब बिक्री में एक आरोपी गिरफ्तार, 31 पाव देशी शराब जब्त…

सोमवार 27 अक्तूबर 2025-  पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत लोरमी पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है।

ग्राम अमलडिही पुल के पास मुखबिर की सूचना पर आरोपी दियाली दिवाकर (50 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी प्लेन शराब (5.580 लीटर) जिसकी कीमत ₹2790 है, जब्त की गई।

थाना लोरमी में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना निकटतम थाने या कंट्रोल रूम में दें — सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

इस कार्रवाई में अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, गणपति राव, आरक्षक नरेश यादव, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, और रवि डाहिरे की अहम भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...