उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी को दी 123 करोड़ की विकास सौगात

भव्य मानस मंच का लोकार्पण, सीसीटीवी से सजे चौक-चौराहे, फोरलेन सड़क का भूमिपूजन
बुधवार 29 अक्टूबर 2025 – उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के भव्य मानस मंच के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 123 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में श्री साव ने कहा— “मानस मंच लोरमी की आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है। श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों से दीवारें जीवंत हुई हैं, जो जनमानस में धर्म, नैतिकता और सदाचार का संदेश देंगी।”
उन्होंने बताया कि 1.71 करोड़ रुपए की लागत से मानस मंच का सौंदर्यीकरण, तथा 45.47 लाख रुपए की लागत से चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा।
इसके साथ ही
मुंगेली-लोरमी मार्ग, तुलसाघाट–लपटी रपटा, तिलकपुर–झलरी, अखरार श्मशान घाट, नवरंगपुर–आवास मोहल्ला ब्रिज और कारीडोंगरी सीसी रोड सहित कई सड़कों का लोकार्पण किया गया।
88.65 करोड़ रुपए की लागत से लोरमी–पंडरिया फोरलेन सड़क का भूमिपूजन किया गया।
जे.के. अस्पताल में सोनोग्राफी 3D डॉपलर मशीन का भी शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ जनों को बेर से बनी प्रभु श्रीराम जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि आगामी 2 नवंबर से चिन्मयानंद बाबू जी द्वारा मानस मंच पर श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जिसका समापन 10 नवंबर को होगा।





