उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीराजनीतीलोरमीलोरमी विधायकवकील संघसफलता

भाजपा के आत्मनिर्भर अभियान में रवि शर्मा बने मुंगेली जिले के संयोजक।

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देने के लिए अधिवक्ता रवि शर्मा को मुंगेली जिले का संयोजक नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने बताया कि “2013 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, आज हम चौथे स्थान पर हैं। 2029 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके लिए हर क्षेत्र—चाहे कृषि, सैन्य उपकरण, मेडिकल उपकरण या उपभोक्ता वस्तुएं हों—में हमें आत्मनिर्भर बनना होगा।”

रवि शर्मा ने जोर देकर कहा कि इस दिशा में केवल सरकार ही नहीं, बल्कि हर गांव, हर तहसील और हर जिला राष्ट्रवाद की भावना से आगे बढ़े। उन्होंने कहा, “जब हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।”

यह कदम मुंगेली जिले में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खुड़िया जलाशय की नहरें बन रही हैं कूड़ाघर, सिंचाई और पर्यावरण पर बढ़ा खतरा... लोरमी महाविद्यालय को 72.80 लाख की सौगात, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन... लोरमी नगर को 7.42 करोड़ की बड़ी सौगात, 18 वार्डों में होंगे 86 विकास कार्य... शासकीय हाई स्कूल ढोलगी में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी क्षेत्र में 101.18 लाख के विकास कार्य मंजूरी.. ऑपरेशन ‘बाज’ में बड़ी सफलता: झारखंड का तस्कर गिरफ्तार, 2.46 लाख की नाइट्रा टेबलेट जब्त.. शाला प्रवेश उत्सव: तिलक, पुष्प और मिठाई से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत... डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर...