उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़छात्र संगठनजनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशिक्षा

शाला प्रवेश उत्सव: तिलक, पुष्प और मिठाई से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत…


लोरमी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया में सोमवार, 22 जून 2026 को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना था।
उत्सव के दौरान विद्यालय पहुंचे नए बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर, पुस्तकें प्रदान करते हुए तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बच्चों के चेहरों पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोडल अधिकारी श्री शंकरलाल गेंदले अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन विभाग, ग्राम सरपंच श्रीमती प्रतिमा रंगनाथ श्रीवास, प्राचार्य श्री रमाशंकर यादव तथा पटवारी श्री मनोहर सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया।
नोडल अधिकारी शंकरलाल गेंदले सहित जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की मौजूदगी में नवप्रवेशी बच्चों का किया गया सम्मान, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी