खाध विभागखास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरमुंगेली

बरसात में भी सस्ता हुआ टमाटर, मुंगेली में कीमतों में भारी गिरावट।

मुंगेली। सब्जी मंडी में आम जनता के लिए राहत की खबर है। बरसात के मौसम में जहाँ आमतौर पर सब्जियों के दाम आसमान छूते हैं, वहीं इस बार टमाटर के दाम अचानक आधे से भी कम हो गए हैं।
कुछ ही दिन पहले तक 70 से 80 रुपए किलो बिक रहा टमाटर अब 20 से 25 रुपए किलो में आसानी से मिल रहा है। थोक बाजार में अच्छी क्वालिटी का टमाटर 18 से 20 रुपए किलो, जबकि थोड़ी कम क्वालिटी का टमाटर 15 रुपए किलो तक पहुँच गया है।कारोबारियों के अनुसार, टमाटर के दाम गिरने की मुख्य वजह बेंगलुरु से हो रही भारी आवक है। बाहर से बड़ी मात्रा में माल आने के कारण स्थानीय बाजारों में टमाटर की सप्लाई बढ़ गई है और दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में लोकल टमाटर की फसल आमतौर पर दीपावली के बाद आती है। तब तक यहाँ बाहर के राज्यों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। बीते साल लोकल फसल आने से पहले टमाटर के दाम 100 रुपए किलो से ऊपर पहुँच गए थे, लेकिन फसल की अच्छी पैदावार के बाद दाम घटते-घटते 5 रुपए किलो तक आ गए थे।इस बार भी जून से दाम बढ़ने लगे थे और जुलाई-अगस्त में यह 70 से 80 रुपए किलो पहुँच गए थे। कारोबारियों का अनुमान था कि दाम दिवाली से पहले 100 रुपए पार कर सकते हैं, लेकिन बेंगलुरु की आवक ने बाजार का पूरा समीकरण बदल दिया और फिलहाल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल गई है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार” रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत चौकी जूनापारा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन तलाश में 08 गुम इंसान बरामद, अवैध लकड़ी का...