आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़परम पूज्य बाबा गुरुघाशीदासपुलिस अधीक्षकमुंगेली

गुरूघासीदास जयंती पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी तेज

कलेक्टर-एसपी ने लालपुर थाना व सेतगंगा स्थल का किया निरीक्षण

मंगलवार 16 दिसम्बर 2025 –  18 दिसंबर को गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर लोरमी विकासखंड के लालपुर थाना एवं मुंगेली विकासखंड के सेतगंगा में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड व भीड़ प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला आयोजकों से चर्चा कर आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक रूट और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती..