आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम पूज्य बाबा गुरुघाशीदासमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीरायपुरलोरमी

रायपुर, मुंगेली व दुर्ग में बाबा गुरु घासीदास जयंती सहित विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 18 दिसंबर को दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 18 दिसंबर 2025//
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को रायपुर, मुंगेली एवं दुर्ग जिलों का विस्तृत दौरा कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी फैक्स संदेश के अनुसार मुख्यमंत्री जी दिनभर विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रातः 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:00 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, जी.ई. रोड रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे “मेगा हेल्थ कैंप 2025” के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 11:45 बजे तक चलेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री साइंस कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:15 बजे ग्राम सेतगंगा (जिला मुंगेली) पहुंचेंगे। यहां 12:20 बजे बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री ग्राम लालपुर, विकासखंड लोरमी (जिला मुंगेली) पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से भिलाई (जिला दुर्ग) पहुंचेंगे, जहां सतनाम भवन सेक्टर-06 में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं गुरुपर्व समारोह में सम्मिलित होंगे।

सायंकाल मुख्यमंत्री रायपुर लौटकर आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने संबंधित कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा एवं सत्कार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा...