आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीबेलगहनामुंगेलीलोरमीश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज

श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगाना के भक्तों ने किए महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन

जगन्नाथ पुरी।उड़ीसा- 16 दिसंबर 2025
श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगाना के श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन-पूजन किया। बेलगहना आश्रम से श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के परम सानिध्य में सभी भक्तजन पावन धाम जगन्नाथ पुरी पहुंचे।

पूज्य स्वामी जी के आगमन पर जगन्नाथ पुरी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में उनका सहसम्मान स्वागत-सत्कार किया गया। इसके पश्चात पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज जी ने भगवान जगन्नाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु कलियुग में साक्षात् ईश्वर के रूप में विराजमान हैं। उनके दर्शन मात्र से ही मन को शांति प्राप्त होती है और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। भगवान जगन्नाथ की महिमा अपार है; वे जगत के स्वामी हैं, जो सभी भक्तों को समान दृष्टि से देखते हैं। सच्ची भक्ति से वे सभी बाधाओं को दूर कर मन को शांति और मोक्ष प्रदान करते हैं। विशेष रूप से उनकी अद्भुत रथयात्रा और रहस्यमयी महाप्रसाद के माध्यम से जन्म-जन्मांतर के बंधन कटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस धार्मिक यात्रा में 40 से अधिक श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा में पूज्य स्वामी जी के साथ जगदीश सोनी, उमेश चंद्राकर, आदित्य सिंह ठाकुर, विकास सोनी, हेमंत डडसेना, लालाराम यादव, संजय सिंह, विजय कोल, जलेश्वर कौशिक, शिवनंद साहू, लालू साहू, वासु सोनी सहित बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, लोरमी, पंडरिया आदि अंचलों से आए श्रद्धालु भक्त सम्मिलित हुए।

यह यात्रा भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभूति और श्रद्धा का अनुपम संगम रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मोदी सरकार का वीबीजी राम जी कानून : ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम... आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि...