क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसाइबर क्राइम

ऑपरेशन बाज की कार्रवाई: सट्टा लिखते युवक को चिल्फी पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल..

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध सट्टा पर कड़ी कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन बाज के तहत थाना चिल्फी पुलिस ने ग्राम बोड़तरा में सट्टा लिखते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप उर्फ पंकज यादव (25 वर्ष), निवासी हरदी (खेकतरा) हाल बोड़तरा, आम लोगों को रुपये का लालच देकर मोबाइल और कागज पर सट्टा पट्टी लिख रहा था।
मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से—

₹1960 नगद,

सट्टा पट्टी,

01 मोबाइल (कीमत ₹4000)

01 डॉट पेन
जप्त किया है।

थाना चिल्फी में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 187/25, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर 11 दिसंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में चिल्फी पुलिस और साइबर सेल ने अंजाम दिया। टीम में निरीक्षक रघुवीर चन्द्रा, साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर, प्र.आर. नरेश यादव, आरक्षक सिद्धेश्वर बंजारे व परमेश्वर जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ-सट्टा, शराब व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...