उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावन्युक्तिभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा : विनय साहू को मिली प्रदेश मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी..

मुंगेली/लोरमी- 16 दिसम्बर 2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में लोरमी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विनय साहू को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

विनय साहू लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किया है। वे इकाई सदस्य से लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा लोरमी अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला मंत्री, भाजपा मंडल महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा (अविभाजित बिलासपुर-मुंगेली), जिला उपाध्यक्ष संगठन मुंगेली, जिला संयोजक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सरगुजा संभाग मोर्चा, तथा कोरबा जिला प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।

प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर विनय साहू ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक साहू, सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जताया गया यह विश्वास उनके लिए प्रेरणा के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

विनय साहू ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक मजबूत, संगठित एवं ऊर्जावान बनाने के लिए पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए सभी मिलकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी