डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर मनियारी जलाशय से छोड़ा गया पानी।

10 अगस्त 2025 रविवार-
1.29 लाख एकड़ क्षेत्र में खरीफ फसलों के लिए किसानों को मिलेगी राहत
लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में स्थित राजीव गांधी जलाशय (मनियारी) से 01 लाख 29 हजार एकड़ क्षेत्र में खरीफ फसलों के लिए पानी छोड़ा गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को खरीफ फसलों की सिंचाई हेतु जल उपलब्ध होगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जल वितरण व्यवस्था की निगरानी और किसानों तक समय पर जल पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले के किसानों को बिना किसी बाधा के सिंचाई जल उपलब्ध हो। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि खुड़िया जलाशय वर्तमान में 150.68 मि.घ.मी. अर्थात 102 प्रतिशत पानी भरा हुआ है और वेस्ट वियर के माध्यम से भी पानी निकल रहा है। पानी छोड़ने से सिंचाई के साथ ही ग्रामीणों को निस्तारी के लिए जल की।




