क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसड़क दुर्घटनासरगांव

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 15 गौ वंश को कुचला,फूटा गुस्सा, आक्रोश का माहौल..

31 जुलाई 2025 दोपहर 1 बजे गुरुवार तड़के मुंगेली जिले के ग्राम किरना के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक भीषण और हृदयविदारक दुर्घटना हुई जब तड़के तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे 15 गौवंशों (मिली जानकारी अनुसार)को कुचल डाला, जिनमें 15 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वन्ही 03 अन्य गायें गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घंटों तक घायल गौवंश सडक पर तड़पते रहे, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य इतना भयावह था कि क्षेत्र में तनाव और गुस्से का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: “ये पहली घटना नहीं “

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ,गौ रक्षकों व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन व एन एच पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अजय शतरंज, थाना सरगांव टीआई संतोष शर्मा अपनी टीम को लेकर तत्काल घटनास्थल पहुंचे जंहा उन्होंने स्थिति नियंत्रित करते हुए दोषियों पे कार्यवाही करने मामले की गहनता से जांच करने की बात कही।

एनएच अधिकारी मानो आंखें मूंदे बैठे हुए हैं उन्हें दुर्घटनाओं से कोई लेना देना नहीं जगह-जगह उनके कैमरे बंद पड़े हुए हैं और न ही उनकी गाड़ियां रोड पर सुरक्षागत दृष्टिकोण को लेकर कहीं नजर आती है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार”