आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीशिक्षा

लोरमी: कन्या शाला में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन, मुख्य अतिथि विनय साहू रहे शामिल,


लोरमी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला लोरमी में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनय साहू, प्रदेश मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लोरमी ने की।
विशिष्ट अतिथियों में दिनेश साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा, डॉ. अशोक जायसवाल उपाध्यक्ष नगर पालिका, राकेश दुबे पूर्व एल्डरमेन, राजेंद्र सलूजा पार्षद, अशोक साहू प्रदेश समिति सदस्य किसान मोर्चा, सोहन डड़सेना पार्षद, जगदीश सोनी अध्यक्ष श्रीराम कथा समिति तथा विनोद सिंह राजपूत पूर्व पार्षद शामिल रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य त्याग और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि विनय साहू ने संबोधन में कहा कि “देश की स्वतंत्रता और निर्माण में अनेक महापुरुषों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे वीरों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है, ऐसे सभी महान वीरों को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं।”
इसी क्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन शरद उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र सोनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नंदकुमार दास वैष्णव, प्रमोद चतुर्वेदी, अरविंद मिश्रा, बाबूराम साहू, रघुराज कुलमित्र, कोमल गुप्ता, अमित गुप्ता, पुरुषोत्तम राजपूत, राजेश खाड़े, रजनी राठौर, युवन राजपूत, भारती साहू, आरती देवांगन, निहारिका कश्यप, मोनिका सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, त्रिवेणी धुर्वे, अशोक ध्रुव, नीलू शर्मा, लंकेश्वरी बैगा, अमन कुलमित्र, दुर्गेश श्रीवास सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी