कलेक्टरखाध विभागखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

धान खरीदी में अनियमितता: जिला खाद्य अधिकारी मुंगेली निलंबित


निरीक्षण में लापरवाही और नियम उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई
मुंगेली, 22 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ शासन ने धान खरीदी व्यवस्था में लगातार मिल रही अनियमितताओं और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मुंगेली के जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना को त्वरित प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शासन के आदेश के मुताबिक, धान खरीदी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं करने, केंद्रों में व्यवस्थाओं की उपेक्षा, मिलरों द्वारा धान उठाव की प्रभावी निगरानी न करने और उठाए गए धान की जांच में लापरवाही जैसे गंभीर आरोप अधिकारी पर पाए गए।
इन आरोपों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में अधिकारी का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित विभागीय कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
शासन की यह कार्रवाई धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव..