कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़निकायपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसरगांव

सल्फा अंतर्गत मनियारी में हर बुधवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार सुविधा बना समस्या।

31 जुलाई 2025 गुरुवार –राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित इस बाजार के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह बाजार क्षेत्र के करीब 20 गांवों के दो हजार से अधिक लोगों की जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन वर्तमान में अव्यवस्था के चलते यह आमजन की सुरक्षा के लिए चुनौती बन चुका है। ग्राम पंचायत ने वर्ष 2023 में महामाया मंदिर के पास स्थित डेढ़ एकड़ शासकीय भूमि को बाजार स्थल के रूप में चिन्हित किया था। ग्रामसभा के प्रस्ताव को शासन को भी भेजा गया था, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उस भूमि पर कथित अतिक्रमण किए जाने से मनियारी में हर बुधवार को एनएच पर लगता है साप्ताहिक बाजार।

मामला न्यायालय में लंबित है। अतिक्रमण के कारण सब्जी विक्रेताओं ने नए स्थल पर दुकानें लगाने से इनकार कर दिया है, जिससे वे मजबूरीवश एनएच किनारे ही व्यापार कर रहे हैं। इससे हर सप्ताह सड़क पर भीड़ और जाम की स्थिति बन रही है,

जिससे वाहनों और पैदल यात्रियों के बीच टकराव की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर प्रस्तावित भूमि को बाजार संचालन के लिए जगह उपलब्ध कराया जाए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष