कलेक्टरकोतवाली थानाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

कलेक्टर कार्यालय के पीछे कालोनी में अज्ञात चोरो ने सुने मकानों के तोड़े ताले  , किया 29 लाख पार…

28 जुलाई 2025

रविवार सोमवार मध्यरात्रि करीब 1 से 04 बजे के बीच चोरो ने स्वास्थ्यकर्मी के मकान से 29 लाख 80 हजार किया पार पुलिस ने किया जुर्म दर्ज..
जिला मुख्यालय करही पाश
कालोनी में अज्ञात चोरों ने न्यायाधीश बंगले, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी सहित मकानों के ताले तोडे। दो मकानों से अज्ञात चोरों ने चांदी के जेवर, नगदी रकम सहित कुल लगभग 30 लाख रूपए पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विजेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर बंगले के पीछे पृथ्वी ग्रीन कालोनी में चोरों ने शनिवार रात्रि 1 से 4 बजे के बीच में सूने मकानों को अपना निशाना बनाते हुए चार मकानों के ताप्ले तोडे, जिसमें चोरों ने स्वास्थ्य कमी आयुष राम के घर का ताला तोड़कर घर में रखे जेवर, नगदी रकम सहित कुल 29 लाख 80 हजार रूपए की चोरी कर फरार गए। इसी प्रकार न्यायाधीश बंगले का ताप्ला तोड़कर दो पायल, नगदी रकम सहित कुल 4 हजार रुपए चोरों ने पार कर दिया। शिक्षिका अनुपमा दोहरे अपने भाई के घर गई थी सवेरे वापस लौटने पर उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। पृथ्वी ग्रीन कालोनी निवासी सुरेश पाण्डेय बिलासपुर गए हुए थे, जिनके घर चोर घुसने का प्रयास किया था।
सीसीटीवी में चोरों का फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें दो लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकाउने कर दावा कर रही है। जिला मुख्यालय के पास कालोनी में हुई चोरी के बाद पुलिस के आला अधिकारी बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे।

गस्त की मांग-पाश इलाके में हुई चोरी की घटना से नागरिकों में चोरी के मामले को लेकर भय बना हुआ है, इसको लेकर नगरवासियो ने रात्रि में नियमित गश्त की मांग की है।

प्राथी आयुष राम के रिपोर्ट पर अज्ञात तत्वों के खिलाफ सिटी कोतवाली में धारा 331/4, 305 ए के तहत मामला दर्ज कर जिवेचना में जुट गई। प्रार्थी त्रिभुवन लाल यादव की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बाय 331/4, 306 के तहत मामला दर्ज किया।

मुंगेली सिटी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चार मकान के ताले टूटे है, शिकायत के आधार ताला तोड़े गए जिसकी विवेचना की जा रही है अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
छेड़छाड़ के आरोप में लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार दूरस्थ शिक्षा में पढ़ाई का मौका: PSSOU ने जारी की प्रवेश अधिसूचना ब्राउन शुगर तस्करी पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार — 2 लाख का माल जप्त स्टंटबाजी करने वालों पर मुंगेली पुलिस की सख्त निगरानी, सरगांव में कार चालक पर ₹12,000 की कार्रवाई... वैज्ञानिक सोच को पंख: पीएमश्री स्कूलों के बच्चों ने ISRO केंद्र में सीखी अंतरिक्ष तकनीक महाशिवरात्रि पर लोरमी में आस्था का सैलाब: माँ नर्मदा कुंड और शिवघाट में उमड़ेगे हज़ारो श्रद्धालु... फेयरवेल के नाम पर नियमों की तस्‍करी!मुंगेली के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल पर उठे गंभीर सवाल... लोरमी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात: 5 सड़कों के निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंजूर किए 15 क... लोरमी राजस्व विभाग में अव्यवस्था चरम पर, आमजन और किसान बेहाल अचानकमार टाइगर रिजर्व में आग से सुरक्षा व वन्यप्राणियों के पेयजल प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्प...