ख़राब सडकछत्तीसगढ़मुंगेलीसड़क दुर्घटना

प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क बनी जानलेवा, अवैध डामर प्लांट बना वजह…

ग्राम तराई, कुरानकापा पंचायत के ग्रामीणों की सुरक्षा पर संकट

मुंगेली 22 जून 2025 — ग्राम पंचायत कुरानकापा के आश्रित ग्राम तराई में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। यह सड़क जिस उद्देश्य से बनाई गई थी – ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुलभ आवागमन उपलब्ध कराना – वही अब सवालों के घेरे में है। स्थानीय उपसरपंच एवं भाजपा नेता हेमंत पटेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह सड़क अब खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और डामर की परतें उखड़ चुकी हैं, जिससे यह मार्ग जानलेवा बन गया है। उन्होंने बताया कि सड़क की दुर्दशा के पीछे सबसे बड़ा कारण एक डामर प्लांट है, जो शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहा है।

हेमंत पटेल ने बताया कि उक्त डामर प्लांट से प्रतिदिन भारी वाहनों – खासकर हाइवा और डीलरों – की आवाजाही होती है, जिससे सड़क की गुणवत्ता नष्ट हो गई है। सड़क पर गिट्टी और डामर का अवशेष जमा हो गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन का खतरा और बढ़ गया है।
गांव के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के बाद से ही इस रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही अनियमित रूप से होती रही है, जिससे अब यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

अवैध डामर प्लांट

उपसरपंच की मांग – हटे अवैध प्लांट, हो सड़क की मरम्मत

उपसरपंच हेमंत पटेल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध डामर प्लांट को बंद कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कर पुनः सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो ग्रामवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक...