आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावलोरमी

आदर्श विवाह समारोह : 15 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिप्टी सीएम अरुण साव और साहू सामाज बने साक्षी..

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के साल्हेघोरी में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवविवाहित 15 जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन का दिया आशीर्वाद

भक्त माता कर्मा मंदिर में बनेगा शेड, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 10 लाख रुपए की घोषणा

छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने की आदर्श सामूहिक विवाह की शुरुआत, फिर सरकार ने कन्या विवाह योजन बनाई : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

लोरमी 06 अप्रैल 2025

उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव आज ग्राम साल्हेघोरी में साहू समाज द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में सपरिवार सम्मिलित हुए। समारोह में 15 जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी जोड़े को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही प्रतीकात्मक स्वरूप नवदंपति को प्रोत्साहन राशि की चेक दी।

श्री अरुण साव ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, साहू समाज ने छत्तीसगढ़ में सामूहिक आदर्श विवाह की शुरुआत कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का महत्वपूर्ण काम किया है। इस पुनीत कार्य से प्रभावित होकर तत्कालीन सरकार ने कन्या विवाह योजना बनाकर अच्छे से क्रियान्वित किया। यह साहू समाज के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, जब राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो इस योजना को 5 साल बन्द कर दिया। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद फिर से कन्या विवाह योजना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि, सामाजिक जनों के बीच विवाह करने से बड़ा लाभ होता है। परिवार के साथ हजारों लोगों का आशीर्वाद मिलता है।

भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की

उप मुख्यमंत्री श्री साव साल्हेघोरी में भक्त माता कर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

10 लाख रुपए की घोषणा की

श्री साव ने बताया कि, साल्हेघोरी में एक साल में 41 लाख रुपए का काम हुआ है। भाजपा सरकार में विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है। वहीं ग्रामीणों की मांग पर भक्त माता कर्मा मंदिर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

इस अवसर पर कोमल गिरी गोस्वामी जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, डॉ अशोक जायसवाल जी, राजेंद्र साहू जी, रघुवीर साहू जी, विनय साहू जी, दिनेश साहू जी, रेखा साहू जी, पूर्णिमा साहू जी, गुरमीत सलूजा जी, अनिता साहू जी, रेखा साहू जी, तेजराम ठाकुर जी, महेंद्र खत्री जी, जवाहर दिवाकर जी, राम दुलारी साहू जी, राजेश साहू जी, तुला राम साहू जी, मनोज साहू जी, अनुपूर्णा साहू जी, जनक राम साहू एवं घराती बराती, सामाजिक गण उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला... मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम.. बाढ़ के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया; राहत शिविर में स्वास्थ्य जा... सावन सोमवार पर सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा हर-हर महादेव, स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ ...