आस्था भक्तिखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलमुंगेली

जिला जेल देवरी में गंगा जल से कैदियों ने किया आत्मशुद्धि स्नान..

मुंगेली, 25 फरवरी 2024 –

महाकुंभ प्रयागराज से लाए गए पवित्र गंगा जल से जिला जेल देवरी में विशेष स्नान का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर प्रदेश के 05 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 08 सब-जेल में यह आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर त्रिवेणी संगम, प्रयागराज से लाए गए गंगा जल की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद इसे जेल परिसर की टंकी में मिलाकर सभी कैदियों को स्नान कराया गया। कैदियों ने ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष के साथ इस आध्यात्मिक स्नान में भाग लिया। जेल अधीक्षक ममता पटेल ने बताया कि महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य सरकार की यह पहल कैदियों के आत्मशुद्धि, नैतिक उत्थान और मानसिक शांति के लिए की गई है। इस आयोजन से कैदियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
‘ऑपरेशन बाज’ में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 बीयर व क्रेटा कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार लोरमी नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, परिषद का सर्वसम्मति से संकल्प पारित... पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर सख्ती, सीईओ ने तय किए रोज़ाना लक्ष्य नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान—लोरमी में महिलाओं की भव्य पदयात्रा मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में तीन दिवसीय वैष्णव सम्मेलन और भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हो... बाबा साहेब ने सभी नागरिकों को दिया मौलिक और समान अधिकार : डिप्टी सीएम अरुण साव.. उप मुख्यमंत्री के दौरे के बीच लोरमी में खुलासा—ग्रामीण क्षेत्रों में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्... नाबालिग से दुष्कर्म पर सख्त फैसला: आरोपी को 20 साल की सजा... ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद..