गरीबों का राशनछत्तीसगढ़जरा हटकेडिप्टी सीएम अरुण सावलोरमी

मेलाग्राउंड में नया राशन दुकान खोलने की मांग।

लोरमी 30 अक्टूबर 2024


लोरमी नगर पालिका के वार्डो से राशन दुकान दो- तीन किमी दूर होने से हितग्राहियों को रही समस्याओं को देखते हुए पार्षद सुरेश श्रीवास ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नया राशन दुकान खोलने की मांग की है,

ज्ञापन पत्र

उन्होंने मांग पत्र में लिखा कि वार्ड 01,02 एवं 03 के राशनकार्डधारियों को राशन लेने अपने वार्ड से 2 किमी दूर आवंटित दुकान में जाना पड़ता है जहां भीड़ भी काफी होती है एवं 35 किलो चावल को 2 कि.मी. तक लाने में महिला राशनकार्ड हितग्राहियों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए वार्ड 01,02,03 में कुल 1094 राशनकार्डधारियो को हो रही असुविधा से निजात दिलाने इन तीनों वार्डो के मध्य शिवघाट मंदिर के पास मेलग्राउंड में नया राशन दुकान की खोलने की मांग की है, जिससे हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ आसानी से मिलेगा, साथ ही उक्त दुकान का संचालन नियमानुसार महिला स्व सहायता समूह को देने की मांग पार्षद ने उपमुख्यमंत्री श्री साव से किया है। वार्डवासियों ने इस मांग पर पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया है ज्ञात हो कि लोरमी नगर पालिका के एक ही वार्ड में बहुत से दुकान संचालित हो रहे है। साथ ही पार्षद ने बताया कि वार्ड 1 मनीराम नट के घर से शहर के किसी भी राशन दुकान की दूरी 3 किमी से कम नहीं है, सुविधानुसार संबंधित वार्डो में ही दुकान का संचालन होना चाहिए, जिससे उक्त चावल को अपने घर 2-3 किमी लाने ले जाने का समय बचेगा। उसी तरह शहर के अन्य वार्डो मोहल्लों कुंदरापारा, पुटूपारा, महामायापारा के भी हितग्राहियों को 2 किमी दूर स्थित सोसायटी आना पड़ता है। साव ने संबंधित मांग पत्र को तत्काल कलेक्टर खाद्य शाखा को प्रेषित करने आदेशित किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको...