कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीस्वास्थ्यस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल

गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील — नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई..



जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर के अनुपस्थित पाए जाने और नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के उल्लंघन पर यह कदम उठाया गया है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. शीला साहा, नर्सिंग होम एक्ट नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार और नायब तहसीलदार श्री हरीश यादव की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नहीं थे, जबकि मरीजों का उपचार जारी था—जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

हॉस्पिटल को शील करते अधिकारी


प्रशासन ने जानकारी दी कि 16 जनवरी को हुए पहले निरीक्षण में भी डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए थे, जिस पर नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय में सुधार नहीं करने पर अस्पताल को आज सील कर दिया गया।
सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करना होगा।
“मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण उपचार पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा,” उन्होंने कहा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष