कर्मचारी संघकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीशिक्षाशिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए CGWSK ऐप अनिवार्य: शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…


मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए विकसित CGWSK ऐप को शिक्षा गुणवत्ता सुधार में अत्यंत आवश्यक बताया जा रहा है। छग अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के जिलाध्यक्ष अकत सिंह ने कहा कि यह एप शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने बताया कि ऐप में आ रही सर्वर संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान कर इसे जीपीएस आधारित प्रणाली के साथ राज्य के सभी स्कूलों में लागू किया जाना चाहिए। इससे मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकेगा।
अकत सिंह ने यह भी मांग की कि ऐप का सतत निरीक्षण हो तथा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सकें।
साथ ही उन्होंने “एक देश, एक शिक्षा” के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी केरल की तर्ज पर स्नातक तक की पढ़ाई मुफ्त की जानी चाहिए, जिससे हर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिल सके।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव..