आस्था भक्तिछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमी

भारत की पूरी संस्कृति मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी पर आधारित है- विनय साहू

लोरमी 16 सितंबर 2024-


लोरमी विधानसभा के ग्राम औराबांधा में एक दिवसीय राम सफ्ताह(हरि कीर्तन) कार्यक्रम उज्जवल बाल गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया ।उक्त कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विनय साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पि.वर्ग मो.भाजपा ने कहा कि हम सब रामधुनी के कार्यक्रम के माध्यम से प्रभु राम जी के गौरव गाथा को गांव गांव तक पहुंचाने एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रतीक माता कौशल्या के पुत्र भगवान राम का भांजा के रूप में गहरा नाता है। इसका जीता-जागता उदाहरण है, छत्तीसगढ़ में सभी जाति समुदाय के लोग बहन के पुत्र को भगवान के प्रतिरूप अर्थात भांजा मानकर उनका चरण पखारते हैं। मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रभु श्रीराम से कामना करते हैं। यह और भी प्रबल तब होता है, जब गांव-शहर-कस्बा कहीं भी हो कोई भी जाति अथवा समुदाय के हो मामा-भांजा के बीच के रिश्ते को पूरी आत्मीयता के साथ निभाया जाता है एवं भगवान श्री राम का छत्तीसगढ़ में शबरी माता के पास जाकर झूठे बेर खाकर माता शबरी की प्रतिमा के स्वरूप अटूट प्रेम को दर्शाता हैं उसी क्रम में लोरमी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक,उपमुख्यमंत्री हमारे सर्वमान्य मार्गदर्शक श्री अरुण साव जी प्रभु राम जी के मान को बढ़ाते हुए लोरमी में 50 क्विंटल बेर से राम जी आकृति बनवाकर गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया साथ ही इस गौरव को अमेरिका प्रवास के दौरान विश्व मे लोरमी को पहचान दिलाने का काम साव जी ने किया यह क्षेत्र के गौरव का विषय है।अंत में कार्यक्रम में प्रथम इनाम हरि कीर्तन मंडली खमरिया,द्वितीय समनापुर(पण्डरिया),तृतीय इनाम समनापुर बी को नगर राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम को दिनेश कश्यप, भवानीशंकर साहू ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन गंगाराम साहू,टेकराम साहू (पूर्व सरपंच) ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश साहू सरपंच प्रतिनिधि विनोद सिंह राजपूत,इतवारीराम साहू, नरेंद्र कुमार,चेतन साहू (पूर्व सरपंच), दिल हरण साहू,दिनेश साहू,लखन सिंह, पीतांबर जायसवाल,सीताराम,भागवत साहू,सुमंत राम ,मनहरण (उप सरपंच),मेघाउ साहू,हरिदास, गणेश ध्रुव, विनोद चंद्राकर,योगेश ठाकुर सहित आयोजक समिति ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना...