क्राइमछत्तीसगढ़भू माफियामुंगेलीलोरमी

अवैध प्लाटिंग करने वाले भू ,माफियाओं की बिल्कुल नहीं खैर,, कलेक्टर राहुल देव…

मुंगेली 13 फरवरी 2024:- 

कलेक्टर की बैठक

कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए पूर्ण, अपूर्ण एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली तथा आवास के प्रकरणों में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने और समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में सभी एसडीएम को आवास योजना के ब्लॉक समन्वयक के साथ फील्ड पर विजिट करने के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर देव ने डी. ई. ओ. से पीएम योजना, जाति प्रमाण पत्र बनाने की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए,, कलेक्टर ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के मामले में जानकारी लेते हुए 01 जनवरी 2019 के बाद की नियुक्ति के प्रमाण पत्रों का नियमानुसार सत्यापन करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने धान परिवहन की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। डी. एम. ओ. ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों से 33 लाख 98 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है तथा शेष धान के उठाव का कार्य जारी है। उन्होंने समय-सीमा में धान के शत-प्रतिशत उठाव के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक से पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि योजना के अंतर्गत जिले में 07 हजार 400 कारीगरों एवं शिल्पकारों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया था और अब तक 04 हजार 920 लोगों का पंजीयन किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 66 प्रतिशत है।
कलेक्टर ने अचानकमार क्षेत्र में पुल-पुलिया, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बालिकाओं के शत-प्रतिशत खाते खुलवाने, ट्रांजिट बिल्डिंग और चंदखुरी में रेस्ट हाऊस निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा करने, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, नोटिफाईड स्लम एरिया में हितग्राहियों को आवास का लाभ दिलाने, विधवा पेंशन, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी, लंबित राजस्व प्रकरणों आदि विषयों, योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समय-सीमा में आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प