
लोरमी। केशरवानी वैश्य नगर सभा के तत्वावधान में 21 सितंबर को नगर के सीता पैलेस में कुलगोत्राचार्य महर्षि कश्यप जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन कर समाज की एकजुटता और उत्थान का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नमणि केशरवानी तथा विशिष्ट अतिथि शिव कुमार केशरवानी एवं रामकुमार केशरवानी रहे। अतिथियों एवं समाजजनों ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर रत्नमणि केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाज की वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा तथा जरूरतमंद परिवारों के वैवाहिक कार्यों में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने वेलफेयर सोसायटी को समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।
समारोह में केशरवानी वैश्य महिला सभा एवं बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महामंत्री कविता केशरवानी एवं सांस्कृतिक सचिव सारिका गुप्ता ने किया। वहीं समाज के शिक्षकों को श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया।
केशरवानी वैश्य नगर सभा के अध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता ने समाजजनों से एकजुट रहकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। महिला सभा अध्यक्ष मिथिला केशरवानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री आनंद गुप्ता ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष संदीप केशरवानी, प्रेस क्लब सचिव नूतन गुप्ता, संयोजक विकास (विक्की) केशरवानी, सभा अध्यक्ष देवेंद्र केशरवानी, परमानंद केशरवानी, शुभम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रदेश महिला सभा सदस्य श्वेता केशरवानी, शिक्षिका अल्का गुप्ता, प्रेमप्रकाश गुप्ता, मनोज केशरवानी, आकाश केशरवानी, संजू गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।





