अपराध पर पुलिस सफलकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसरगांव पथरिया

साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया सम्मानित

मुंगेली। शासन के “सेवा संकल्प अभियान” और छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत बुधवार को जमकोर स्थित लाईवलीहुड कॉलेज एवं आईटीआई कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कुल 383 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, डेटा प्राइवेसी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।

एसएसपी पटेल ने युवाओं को मोबाइल और सिम की सुरक्षा के साथ बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई, ओटीपी, पिन एवं पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी किसी से साझा नहीं करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि अपने नाम से जारी मोबाइल-सिम का ही उपयोग करें, मोबाइल में मजबूत पासवर्ड या पिन रखें और अपना मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति को न दें।

फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील

कार्यक्रम में युवाओं को फर्जी नौकरी के विज्ञापन, ऑनलाइन जॉब ऑफर, फर्जी भर्ती एजेंसियों, रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे की मांग और फिशिंग लिंक से होने वाली ठगी के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। अधिकारियों ने नौकरी के नाम पर किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले संबंधित संस्था और ऑफर का सत्यापन करने की अपील की।

साइबर जागरूकता से ठगी से बचा युवक, एसएसपी ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ग्राम नवागांव चीनू निवासी सुधीर वर्मा ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके घर डाक के माध्यम से लॉटरी में कार जीतने की सूचना भेजी गई थी और कार दिलाने के नाम पर उनसे पैसे मांगे जा रहे थे। गांव में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम से मिली जानकारी के कारण वे सतर्क थे और ठगों के झांसे में आने से बच गए।

सुधीर वर्मा की सतर्कता और जागरूकता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ गोकुल राम रावटे, अतिरिक्त कलेक्टर जे.एल. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला, एसडीएम अजय शतरंज और जनपद पंचायत सीईओ संतोष गोषले सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

मुंगेली पुलिस ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और ऑनलाइन नौकरी के नाम पर पैसे जमा करने से पहले पूरी तरह सत्यापन जरूर करें।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी...