क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलता

देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए

आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

मुंगेली। लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरहट में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का मुंगेली पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि 4 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, ₹8,650 नकद तथा वारदात में प्रयुक्त चाकू सहित लगभग शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।

22-23 जुलाई की दरमियानी रात आरोपियों ने ग्राम देवरहट निवासी धरमीन बाई और उनके पति नेतराम साहू को हथियारों से डराकर मारपीट की और घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और लालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष