उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशिक्षा

पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री


लोरमी। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से पूना फाउंडेशन द्वारा ग्राम नारायणपुर (लोरमी) में स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, पहाड़ा पुस्तक सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और इस तरह के प्रयास बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं। अध्ययन सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति आदित्य ध्रुव, अकत सिंह, डॉ. आर.एस. आयाम, सरपंच सुमन खुसरो, रामेश्वर सिंह, प्रभात सिंह , जगत सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, मनोज ध्रुव, जलाराम सिंद्राम, दिनेश मरावी, लेखराम नेताम, प्रधान पाठक हुकुम सिंह, चैन सिंह पोर्ते, भंवर सिंह ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष