खास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमीसामाजिक

वनग्राम तिलई डबरा की असहाय पार्वती बैगा परिवार की मदद को आगे आए दानदाता..


मानवता की मिसाल बना पुना फाउंडेशन का सहयोग
लोरमी। वनग्राम तिलई डबरा की 60 वर्षीय श्रीमती पार्वती बैगा, बैगा जनजाति से संबंध रखने वाली वृद्ध महिला, इस समय अत्यंत कठिन हालात में जीवन यापन कर रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में परिवार पर लगातार दुखद घटनाएँ घटीं, जिसके कारण आज परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं बचा है।
परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है—
पति शिवरतन बैगा की तालाब में डूबने से मृत्यु
बेटी चैती बैगा का निधन
बेटा बबलू बैगा (उम्र 40 वर्ष) मानसिक विक्षिप्तता के कारण मृत
नातिन दुर्गेश्वरी बैगा विवाहित, पर मानसिक रूप से अस्वस्थ
फुलेश्वरी बैगा विवाहित, एक पुत्र की माँ
दिलेश्वरी बैगा मात्र 15 वर्ष की
वर्तमान में परिवार के पास न कमाने वाला सदस्य है और न ही बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का साधन। भोजन, इलाज, शिक्षा और दैनिक जीवन की समस्याएँ परिवार को घेर रही थीं।
ऐसी कठिन परिस्थिति में मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग और दानदाताओं की मदद से पुना फाउंडेशन (एक कदम शिक्षा व स्वास्थ्य की ओर) आगे आया। जनसहयोग के माध्यम से फाउंडेशन द्वारा परिवार को बड़ी राहत प्रदान की गई, जिसमें शामिल है—
पाँच बेडशीट, चादर, कंबल, साड़ी, पेटीकोट, तकिया
एक टीन तेल, 50 किलो चावल, 5 किलो दाल, आटा
आलू, प्याज, लहसुन, सोयाबीन बड़ी, चना, मटर
परिवार के दैनिक खर्च और इलाज के लिए आर्थिक सहायता
इस सहयोग ने पार्वती बैगा और उनके परिवार को बड़ी राहत पहुंचाई। फाउंडेशन और ग्रामीणों ने वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
पुना फाउंडेशन ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि “जनसहयोग ही ऐसी जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बन सकता है।”
यह पहल मानवता और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर...