अपराध पर पुलिस सफलउत्सवक्राइमजनहितपुलिस अधीक्षकबिलासपुरलोरमी

चौकी जूनापारा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन तलाश में 08 गुम इंसान बरामद, अवैध लकड़ी कारोबार का भंडाफोड़


बिलासपुर। बिलासपुर जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नए अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला के उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान राजनेश सिंह के निर्देशन पर सभी थाना–चौकियों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सैकड़ों गुम इंसान, बालक–बालिका एवं गुम व्यक्तियों को तलाशकर परिजनों से मिलवाया गया है। इसी कड़ी में चौकी जूनापारा ने माह अप्रैल में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
ऑपरेशन तलाश : 08 गुम इंसान बरामद, 03 अपहरण प्रकरणों में सफलता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी जूनापारा पुलिस ने अप्रैल महीने में निम्नलिखित 8 गुम व्यक्तियों को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा—
प्रियंका पोर्ते
श्रीमती रेणु डाहिरे
शिवम ध्रुव
कुमारी संगीता दिवाकर
प्रभा कश्यप
कुमारी निशु जगत
कुमारी लता धुर्वे
कुमारी निलम डड़सेना
इसके साथ ही अपहरित बालक–बालिका के 03 मामलों में भी पुलिस को सफलता मिली है, जिनकी विवेचना जारी है।
ग्राम बांधा : अवैध लड़की कारोबार पर नियंत्रण
चौकी पुलिस ने ग्राम पंचायत के सहयोग से अवैध लड़की व्यापार पर नियंत्रक कार्रवाई करते हुए संबंधित नेटवर्क पर लगाम लगाई है।
08 शराबियों पर कार्रवाई
चौकी क्षेत्र में एक ही दिन में 08 शराबियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिससे अवैध शराब सेवन एवं गड़बड़ी पर रोक लगी है।
अमलीकापा में अवैध लकड़ी तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई
ग्राम अमलीकापा में पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार का बड़ा खुलासा किया।
पुलिस मुखबिर की सूचना पर आरोपी पिंकू (टिंकू) खांडे पिता गीता खांडे के घर में दबिश दी गई, जहाँ से लाखों रुपये की कीमती लकड़ी जब्त की गई—
जब्त वनोपज :
2.372 घन मीटर सागौन
0.794 घन मीटर साल
0.040 घन मीटर शीशम
1 नग चिरान मशीन
सभी जब्त सामग्री को कोटा सेल डिपो में जमा किया गया है। आरोपी के विरुद्ध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अन्य लकड़ी तस्करों में भय का माहौल है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी–कर्मचारी
चौकी प्रभारी संजीव सिंह एवं पुलिस स्टाफ
रेंजर नितिन लहरे
डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार, नरेन्द्र बसवाड़े, सूरज कुमार
उड़नदस्ता प्रभारी डिप्टी रेंजर संगीता तिर्की।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ.. लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा... मानवता की मिसाल बनी मुंगेली पुलिस, आधी रात भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों से मि... लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त...