अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ

आवास, वीबीजी-राम-जी और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

लोरमी। जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने शुक्रवार को जनपद पंचायत लोरमी क्षेत्र का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीबीजी-राम-जी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्य प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने ग्राम पंचायत अमलीडीह में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत बोड़तरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थापित बायोगैस प्लांट का जायजा लेकर उसके नियमित संचालन एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

उन्होंने वीबीजी-राम-जी योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को जोड़ने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष