अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलतासाइबर क्राइम

मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि : 90 परिवारों को लौटाए गए गुम मोबाइल..


मुंगेली एसपी श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में 13.50 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन रिकवर
गुम मोबाइल पाकर 90 नागरिकों के चेहरों पर लौटी खुशियां, साइबर सेल की सराहनीय भूमिका
मुंगेली। जिला पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए 90 गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। इनकी कुल कीमत लगभग 13.50 लाख रुपये आंकी गई है। यह मोबाइल उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह द्वारा एक विशेष कार्यक्रम में लोगों को सौंपे गए।
CEIR पोर्टल और तकनीकी टीम की दक्षता का परिणाम
जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर तत्परता से कार्य करते हुए साइबर सेल एवं थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।
● टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया।
● IMEI ट्रैकिंग व तकनीकी सर्विलांस की सहायता से कई मोबाइल अन्य जिलों एवं राज्यों से भी बरामद किए गए।
साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका
इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी और उनकी टीम, साथ ही जिले के सीसीटीएनएस स्टाफ ने लगातार मेहनत कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरी टीम ने सूझबूझ और तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए अभियान को सफल बनाया।
खुशियों की वापसी
23 अप्रैल को साइबर सेल में आयोजित सौंपा कार्यक्रम के दौरान, जब मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को मिले, तो लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कई नागरिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिलेगा। उन्होंने एसएसपी श्री भोजराम पटेल और पूरी मुंगेली पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनता के लिए महत्वपूर्ण संदेश
मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा—
✔ मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
✔ ceir-gov-in पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल की जानकारी अपलोड करें, ताकि उसका गलत उपयोग रोका जा सके।
✔ सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय हमेशा बिल जरूर लें, बिना बिल का मोबाइल चोरी का हो सकता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि : 90 परिवारों को लौटाए गए गुम मोबाइल.. सपना हुआ साकार,मुस्लिम जमातखाना और आवासीय व व्यवसायिक भवन की सौगात,वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज... मुंगेली में मोबाइल लेनदेन विवाद: युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत सल्हेघोरी में भाजपा का जनसंपर्क, विकास और जनसंवाद पर जोर.. ‘ऑपरेशन बाज’ में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 बीयर व क्रेटा कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार लोरमी नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, परिषद का सर्वसम्मति से संकल्प पारित... पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर सख्ती, सीईओ ने तय किए रोज़ाना लक्ष्य नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान—लोरमी में महिलाओं की भव्य पदयात्रा मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार