अपराध पर पुलिस सफलकलेक्टरक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेली

मुंगेली में मोबाइल लेनदेन विवाद: युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार



मुंगेली शहर में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिटी कोतवाली क्षेत्र में फल्ली दुकान संचालक के पुत्र पर लोहे के चापड़ से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र वार्ड निवासी राहुल सारथी 18 अप्रैल की शाम अपनी दुकान पर था। इसी दौरान आरोपी सोमनाथ साहू उर्फ केशरिया ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने राहुल के सिर और गले पर चापड़ से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 138/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव पैसे डबल का सपना, निवेशकों की बढ़ी परेशानी; शिकायतों के बाद कार्रवाई की तैयारी अग्निवीर चयन सूची में मुंगेली के युवाओं का दम, 20 से अधिक युवकों ने लहराया परचम... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे... गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन वनग्राम तिलई डबरा की असहाय पार्वती बैगा परिवार की मदद को आगे आए दानदाता..