अग्निवीर भर्तीउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलता

अग्निवीर चयन सूची में मुंगेली के युवाओं का दम, 20 से अधिक युवकों ने लहराया परचम…


पूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव की नि:शुल्क ट्रेनिंग का दिखा असर, कई युवाओं का सेना में चयन
मुंगेली। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की चयन सूची जारी होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। चयन सूची में मुंगेली जिले के 20 से अधिक युवाओं ने जगह बनाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। चयनित अभ्यर्थियों में रोहन साहू, पंचम यादव, शिवराज पटेल, शिवा साहू, युवराज, कुलदीप, पुष्पराज, दिव्यानंद साहू, राजा यादव, दीपक, महेश पटेल, सागर राजपूत, गौकरण, भूपेश सहित अन्य युवा शामिल हैं।
चयन की खबर मिलते ही युवाओं के घरों में जश्न का माहौल बन गया। हाथों में मिठाई लेकर घर पहुंचे युवाओं का परिजनों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं में देश सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
इन सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धि के पीछे जिले के पूर्व सैनिक एवं पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव की मेहनत और समर्पण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे जून 2022 से लगातार मुंगेली स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक युवाओं को नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि हर साल बड़ी संख्या में जिले के युवा सेना और अन्य सुरक्षा बलों में चयनित हो रहे हैं।
त्रिभुवन यादव ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उनका एक ही सपना था कि जिले, प्रदेश और देश के लिए अधिक से अधिक सैनिक तैयार किए जाएं। उनका लक्ष्य ऐसा अनुशासित युवा वर्ग तैयार करना है जो देश सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाए।
आंकड़ों पर नजर डालें तो उनकी नि:शुल्क ट्रेनिंग के माध्यम से वर्ष 2023 में 27, वर्ष 2024 में 29, वर्ष 2025 में 37 तथा वर्ष 2026 में 20 से अधिक युवाओं का अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। वहीं पिछले चार वर्षों में 180 से अधिक युवक-युवतियां एसएससी जीडी एवं अन्य सुरक्षा बलों में चयनित होकर देश सेवा कर रहे हैं।
त्रिभुवन यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है और आने वाले समय में मुंगेली को सैनिकों की पहचान वाला जिला बनाने का उनका संकल्प लगातार जारी रहेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा...