कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावनगर पालिकापुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायकविकास कार्यशिक्षा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश….

लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका लोरमी में निर्माणाधीन नगर उद्यान, लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, ग्राम सरईपतेरा से हल्दीबांध एवं सरईपतेरा से झझपुरी सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका लोरमी में निर्माणाधीन नगर उद्यान पहुंचकर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वसुविधायुक्त नगर उद्यान बनने से बच्चों को खेलने, नागरिकों को बैठने तथा सुबह-शाम सैर करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही ओपन जिम की सुविधा से युवाओं और आमजन को स्वास्थ्य के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

श्री साव ने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार अधोसंरचना को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि नए स्कूल भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने पोल शिफ्टिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने को कहा, जिससे सड़क निर्माण कार्य बिना बाधा नियमित रूप से जारी रह सके। उन्होंने ग्राम सरईपतेरा से हल्दीबांध तथा सरईपतेरा से झझपुरी सड़क निर्माण कार्य का भी औचक निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा... दुपहिया पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा...