उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकबिलासपुरसफलता

7 छ.ग. बटालियन एनसीसी द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत


इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 8 महाविद्यालय और 13 विद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत की विशेष भूमिका रही।
मुख्य अतिथि के रूप में आईजी बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य तथा उप-प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और राष्ट्र भावना को और सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता परिणाम
ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत येस्ट ड्रिल कमांडर)
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग
प्रथम — कैडेट प्राची यादव (एमएलबी स्कूल, बिलासपुर)
द्वितीय — कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी)
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग
प्रथम — कैडेट हर्ष सिंह (सीएमडी कॉलेज, बिलासपुर)
द्वितीय — कैडेट मोहित तिवारी (जेपी वर्मा कॉलेज, बिलासपुर)
ड्रिल प्रतियोगिता (टीम)
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग
प्रथम — एमएलबी बिलासपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल
द्वितीय — जैन इंटरनेशनल स्कूल
तृतीय — स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग
प्रथम — सीएमडी कॉलेज
द्वितीय — बिलासा गर्ल्स कॉलेज
तृतीय — गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी
फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत)
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग
प्रथम — कैडेट आदर्श सिंह देव
द्वितीय — कैडेट अशी गुप्ता एवं कैडेट केला उपेंद्र
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग
प्रथम — कैडेट अलवीरा नाज
द्वितीय — कैडेट अंश सोनी
फायरिंग प्रतियोगिता (टीम)
प्रथम — जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर
द्वितीय — रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय, बिलासपुर
विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, बटालियन के एएनओ, पीआई स्टाफ और जैन इंटरनेशनल स्कूल के सभी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ.. लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा... मानवता की मिसाल बनी मुंगेली पुलिस, आधी रात भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों से मि... लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त...