कलेक्टरखाध विभागखास खबरछत्तीसगढ़बर्ड फ्लूबिलासपुरमुंगेलीलोरमीस्वास्थ्य

शहर में अंडा–चिकन बिक्री शुरू: सिर्फ लोकल पोल्ट्री का स्टॉक ही बिकेगा, बाहर से माल लाने पर 2 महीने रोक…


1 किमी में पूर्ण प्रतिबंध जारी, 1–10 किमी सर्विलांस जोन में दुकानों को मिली सीमित राहत
बिलासपुर छत्तीसगढ़-


कोनी स्थित सरकारी कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 25 मार्च से लगाई गई पाबंदियों में अब जिला प्रशासन ने आंशिक छूट दे दी है। सर्विलांस जोन (1–10 किमी) में अंडे और चिकन की बिक्री आज से फिर शुरू हो गई है। हालांकि, इसके लिए कड़े नियम लागू रहेंगे।
क्या-क्या बदला: व्यापारियों को मिली सीमित राहत
दुकानदार अपनी पुरानी दुकानें खोलकर सिर्फ मौजूद लोकल स्टॉक ही बेच सकेंगे।
अगले 2 महीनों तक किसी भी व्यापारी को बाहर से नया माल लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उल्लंघन पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
पशुपालन विभाग के जेडी डॉ. एस.एस. तंवर ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में जितना स्टॉक उपलब्ध है, उसकी ही बिक्री की अनुमति दी गई है। नया माल बाहर से लाने पर पाबंदी सख्ती से लागू की जाएगी।
व्यापारियों के अनुसार मौजूदा स्टॉक 8–10 दिनों में खत्म हो सकता है, जिससे कारोबार पर फिर संकट खड़ा हो सकता है।
सर्विलांस जोन में निगरानी जारी
कोनी पोल्ट्री फार्म के 1 किमी दायरे को एपिसेंटर, यानी पूर्ण प्रतिबंध क्षेत्र घोषित किया गया है।
यहां 3 महीने तक कोई भी पक्षी पालन, चिकन–अंडों की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।
1 से 10 किमी तक के सर्विलांस जोन में
हर 15 दिन में सैंपलिंग,
3 महीनों में चार चरणों में जांच होगी।
सभी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही क्षेत्र को रोगमुक्त घोषित किया जाएगा।
केंद्र और राज्य की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का लगातार तीन दिनों तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है।
कोनी सरकारी पोल्ट्री फार्म 3 महीने तक बंद
संक्रमण की रोकथाम के लिए कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म को अगले तीन महीनों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ