उत्सवकांग्रेसकांग्रेस कार्यकर्ताखास खबरछत्तीसगढ़प्रदेश कांग्रेस कमेटीमुंगेलीलोरमी

फुलझर लोरमी में दो दिवसीय माँ भवानी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ


लोरमी।फुलझर लोरमी में आयोजित दो दिवसीय माँ भवानी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ किया गया। आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के लिए घोषित द्वितीय पुरस्कार राशि आयोजक समिति को प्रदान की गई। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण खेलों से प्रतिभाएं निखरती हैं और युवा पीढ़ी को नए अवसर प्राप्त होते हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कृष्णा कुमार सोनी, जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, वरिष्ठजन स्वारथ लाल घृतलहरे, तुलाराम घृतलहरे, तथा फुलझर एवं आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजक समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी की ओर से सभी सहभागी एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन