अपर कलेक्टरआदिम जाति कल्याणकलेक्टरखाध विभागखास खबरगरीबों का राशनछत्तीसगढ़जरा हटके खबरपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

मृत घोषित कर दो बुजुर्ग आदिवासी महिलाओं का राशन बंद, परिवार के सामने भूख संकट..

रविवार 11 जनवरी 2026 –  मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां दो बुजुर्ग आदिवासी महिलाओं—70 वर्षीय सहबीन बैगा (खुड़िया) और सूरजबाई (बंधवा)—को सरकारी ऑनलाइन रिकॉर्ड में मृत दिखा दिया गया। नाम कटने के बाद दोनों महिलाओं को महीनों से राशन का आवंटन नहीं मिल रहा था, जिससे परिवार भोजन के संकट से जूझ रहा है।
सहबीन बैगा को चार महीने से एक दाना राशन नहीं मिला, मजबूरी में वह गांव वालों से चावल मांगकर गुजारा कर रही थीं। कई बार सरपंच, सचिव और संचालक को जानकारी देने के बाद भी समस्या जस की तस रही। खबर मिलते ही प्रशासन ने सहबीन के घर दो बोरी चावल और नमक पहुंचाया।


इसी तरह बंधवा गांव की सूरजबाई का नाम भी ऑनलाइन सिस्टम में मृत दर्ज है। राशन दुकान में उनका कोई रिकॉर्ड नहीं होने से उन्हें न राशन मिल पा रहा है और न ही वृद्धा पेंशन का लाभ।


परिवार भी योजनाओं से वंचित
सहबीन की दोनों बेटियों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है—न विधवा पेंशन, न महतारी वंदन योजना।


एसडीएम अजीत पुजारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया कि खुड़िया की महिला का राशन पुनः शुरू करा दिया गया है और बंधवा की सूरजबाई के दस्तावेज सुधार की प्रक्रिया जारी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
महाशिवरात्रि पर लोरमी में आस्था का सैलाब: माँ नर्मदा कुंड और शिवघाट में उमड़ेगे हज़ारो श्रद्धालु... फेयरवेल के नाम पर नियमों की तस्‍करी!मुंगेली के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल पर उठे गंभीर सवाल... लोरमी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात: 5 सड़कों के निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंजूर किए 15 क... लोरमी राजस्व विभाग में अव्यवस्था चरम पर, आमजन और किसान बेहाल अचानकमार टाइगर रिजर्व में आग से सुरक्षा व वन्यप्राणियों के पेयजल प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्प... राजस्व विभाग की सुस्ती से जनता परेशान, बिना अनुमति अनुपस्थिति पर R.I. और पटवारियों को नोटिस गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील — नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए CGWSK ऐप अनिवार्य: शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा म... फुलझर लोरमी में दो दिवसीय माँ भवानी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी मंडल लोरमी ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस